Follow Us:

बीजेपी नेता ने माना, ‘राष्ट्रवाद’ पर चुनाव लड़ रही पार्टी

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने माना कि बीजेपी देश में राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए बरागटा ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ रही है औऱ देश को आज निर्णायक नेता की ज़रूरत है। हिंदोस्तान के पहले प्रधानमंत्री मोदी है जिन्होंने पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया। मोदी कार्यकाल में चीन बॉर्डर पार कर बर्मा में सर्जिकल स्ट्राइक की। इस सबका श्रेय मोदी का जाता है इस बार चुनावों में मोदी का तूफ़ान नहीं बल्कि सुनामी आएगी।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उठाए सवाल

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र काफी गंभीर सवाल उठाये हैं। नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि कांग्रेस देशद्रोह की धारा में बदलाव करने चाह रही है। देश की सीमाओं पर कांग्रेस हमला कर देश के टुकड़े कर रही है। कांग्रेस फौजियों की पीठ पर छूरा घोंपने का काम कर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी धनी राम शांडिल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कर्नल 1998 से केवल पार्टी बदलने का काम कर रहे हैं।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी विधानसभा के अंदर जयराम के एक साल के कार्यकाल को सराहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नेता टिकट लेने से मना कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान चुके हैं। नौजवानों, महिलाओं और आम जनता के लिए भाजपा काम कर रही हैं।

बरागटा ने कहा है कि पिछले पांच साल में नए भारत का निर्माण हुआ है। इस बार ऐतिहासिक मतों से होगी प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी। देश की सीमाएं मोदी के राज में पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रदेश सरकार का एक साल बेमिसाल, ईमानदार और दमदार रहा है।