Follow Us:

‘MC चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी बीजेपी, जयराम सरकार के पक्ष में है वातावरण’

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने शिमला ग्रामीण में एक बैठक को संबोधित किया। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पूरे प्रदेश में जयराम सरकार के पक्ष में अच्छा वातावरण है, प्रदेश की जनता सरकार की जनकल्याण नीतियों से संतुष्ट है। कांग्रेस ने नेताओं को नगर निगम चुनावों में अपनी हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है जिसके कारण उनके सभी नेतागण तथ्यहीन बयानबाज़ी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

उन्होंने कहा कि चारों नगर निगम पर भाजपा का परचम लहराएगा। जिस प्रकार से कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर टिप्पणियां कर रहे हैं वह कांग्रेस की सोच का स्तर दिखता है। कांग्रेस का आने वाले समय में वर्चस्व खत्म हो जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का राजनीतिक दल है और कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है।