Follow Us:

शांता कुमार ने आचार्य देवव्रत को दी बधाई, कार्यकाल की सराहना की

मनोज धीमान |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व साधारण नहीं था। वे एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को समर्पित रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने योग्य योगदान दिए हैं। मैं उनकी विदाई पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

शांता ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि आचार्य देवव्रत के हिमाचल से जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में नये राज्यपाल कलराज मिश्र आ रहे हैं।  कलराज मित्र भी एक समर्पित व्यक्तित्व और लम्बे अनुभवी प्रशासक हैं।  मेरा उनसे बहुत पुराना परिचय है।  हम दोनों ने केन्द्र में लम्बा समय इकट्ठे काम किया है। वह हिमाचल प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं।