Follow Us:

‘घोषणापत्र में कांग्रेस हुई बेनकाब, देशद्रोही की बात को स्वीकारा’

पी. चंद |

प्रचार अभियान में जुटे शिमला संसदीय से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता को देश द्रोहियों और देश प्रमियों को पहचानना होगा। खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी और लम्बे समय तक देश की बागडोर संभालने वाले कांग्रेसियों के चेहरे अब बेनकाब हो गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोही होने की बात स्वीकार की है।

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के चक्कर में भारतीय राजनीति के स्तर को इतना गिरा सकती है कभी सोचा नहीं था। कांग्रेस को आज देश की सेना पर विश्वास नहीं है। देश के लिए शहीद होने वाले जवानों की भावनाओं को कांग्रेस नहीं समझ सकी। देश और प्रदेश की जनता सब जान चुकी है और फिर से नरेन्द्र मोदी को देश की बागडोर थमाने जा रही है।

कश्यप ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के दिखावे वाली राजनीति से भली भांति परिचित हो चुकी है और उनके 55 वर्षों के शासन काल को मोदी के 55 महीनों के शासन में देखा है। इसलिए अब जनता गुमराह नहीं होगी। फिर से पूर्ण और भारी बहुमत से केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनायेंगे और प्रदेश में भी भाजपा चारों सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।