Follow Us:

शिमला में मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक काकू और मुनीष शर्मा, दी ये राशि

मृत्युंजय पुरी |

शिमला में पूर्व विधायक चौधरी सुरेन्द्र काकू ने कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं, मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से शिमला में मुलाक़ात की। पूर्व विधायक ने गांव दौलतपुर में 12 गांव जल शक्ति विभाग में हर घर में जल नल योजना प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना में 18 करोड़ रुपए औऱ मेहरना पंचायत 12 गांव के नल योजना 18 करोड़ रुपए और न्या कांगड़ा से राजल गाहलियां तक 16 करोड़ रुपए मंजूर दिया जिसका काम जोरों पर है।
 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र को पुलों, सड़कों हर घर में जल नल, बिजली, कृषी, महिला मंडलों व अन्य योजनाओं के कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र 300 करोड़ रुपए विकास के लिए दिए कांगड़ा की जनता की तरफ से दोनों नेताओं ने धन्यवाद किया। साथ ही नेताओं ने मटोर गवर्नमेंट कॉलेज के नाम जमीन स्थांतरित करने और 5 करोड़ रुपए देने व बिल्डिंग का शिलान्यास करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की घोषणाओं को असलीजामा पहनाने व पूरा करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री का कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के अगमन पर ढोल नगाड़ों औऱ कार काफिले के साथ फूलों के हारों के साथ लाद दिया जाएगा। कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र की जनता हजारों की संख्या में गर्म जोशी के साथ स्वागत करेगी। मुख्यमंत्री ने 3 साल में कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र में जनता की आवाज पर करोड़ों रुपए दिए औऱ मुख्यमंत्री कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र में  खुद विकास करवा रहे हैं। हम भी कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए आवाज उठाते रहते हैं।