‘देश की सारी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है’

<p>देश-प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ कांग्रेस पार्टी है। इसके नेता सेना का अपमान करते हैं। कांग्रेस को देश और यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं। यह लोकसभा चुनाव देश को जोड़ने वाले और देश को तोड़ने वालों की विचारधारा का समर्थन करने वालों के बीच का चुनाव है। कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर बुधवार को शाहपुर में कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।</p>

<p>किशन कपूर ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीयता, न्याय, सामाजिक समरसता और देश की अखण्डता के लिए चुनाव लड़ती है। कोई देश को तोड़ने की बात करेगा तो बीजेपी चुप बैठने वाली नहीं है।&nbsp; विरोधर दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हुए हैं, लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि वे नरेंद्र मोदी को ही पुन: प्रधान मंत्री बनाएंगे। कांग्रेस के जितने भी प्रधान मंत्री रहे उन्होंने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन वास्तविकता में गरीबी तो नहीं हटी उन्होंने गरीबों को ही हटाने का कार्य किया। कपूर ने कहा नरेंद्र मोदी ने गरीबी पर प्रहार कर गरीबों का जीवन संवारने का कार्य किया है।</p>

<p>टू-जी घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला जैसे अनेक घोटालों ने देश की अर्थव्यवस्था में दीमक लगा दी थी और यूपीए सरकार तो जैसे घोटालों और भ्रष्टाचार का पर्याय ही बन गई थी। कांग्रेस ने लोगों को स्वार्थी बना दिया। पूरे विश्व को एक मंच पर खड़ा करने का श्रेय भी नरेंद्र मोदी को ही जाता है। कपूर ने कहा राजनीति में ऐसे भी परिवार हैं जो सत्ता सुख के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी&nbsp; देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आईं हैं तब गरीबों उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

2 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

2 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

4 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

4 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

5 hours ago