Follow Us:

शांता कुमार से मिलने पहुंचे नवनियुक्त महामंत्री त्रिलोक कपूर

नवनीत बत्ता |

प्रदेश भाजपा के नव-नियुक्त महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर भेंट की। शांता कुमार ने त्रिलोक कपूर को महामंत्री बनने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, त्रिलोक कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात कल जगत प्रकाश नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश में आ रहे हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत के लिए उत्साहित है। उन्होंने जानकारी दी कि वे रविवार एक मार्च को जिला पालमपुर प्रवास पर रहेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।