2022 के लिए बीजेपी का बड़ा मास्टर प्लान, बिंदल बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष

<p>इस महीने भारतीय जनता पार्टी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा स्पीकर राजीव बिंदल का नाम नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर फाइनल हो चुका है। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। बिंदल का नाम सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि बीजेपी अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम कर रही है।</p>

<p>बीजेपी की कोश़िश है कि आगामी विधानसभा चुनावों में सरकार रिपीट हो। इसी के मद्देनजर राजीव बिंदल की ताजपोशी होने जा रही है। वहीं, अग़र कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस के विधायक दल के नेता पंजाब से सटे इलाके से आते हैं और प्रदेश अध्यक्ष शिमला के सुदुर इलाके से संबंध रखते हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की जो कार्यकारिणी भंग है उसका गठन आज तक नहीं हो पाया है।</p>

<p>ऐसे में सवाल ये उठता है कि जहां बीजेपी लगातार अपनी रणनीति पर काम कर रही है। वहीं कांग्रेस इस मामले में बीजेपी से पिछड़ती दिख रही है। कांग्रेस के कई बड़े नेता अप्पर और लोअर हिमाचल से हैं, उनकी पार्टी उनका इस्तेमाल कैसे करती है ये भी भविष्य के गर्भ में है। वहीं, इस पूरे मामले में हमारे अलग अलग संवाददाताओं ने हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में लोगों से बात की जिसमें जनता का कहना है कि बीजेपी अपनी रणनीति पर तो काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसमें पिछड़ रही है।</p>

<p>बीजेपी अपने ज़मीनी नेताओं को सामने लाकर जंग लड़ने की तैयारी कर रही है जबकि कांग्रेस में ऐसा कुछ नज़र नहीं आ रहा। अग़र कांग्रेस को सत्ता में लौटना है तो उन्हें बीजेपी को हर मोर्चे पर शिकस्त देनी होगी। संगठन स्तर पर भी कांग्रेस को मजबूत होना होगा तभी कांग्रेस सत्ता में वापस लौट सकती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago