हिमाचल पहुंचे बीजेपी प्रभारी, कहा- हिमाचल में चल रही ट्रिपल इंजन की सरकार

<p>भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन का सोलन पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा सुशासन के लिए जानी जाती है। घर बैठे न्याय और घर बैठे सरकार से फायदे भाजपा में ही संभव है। कल देश के प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ किसानों को 18000 करोड़ का फायदा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा पहुंचाया है।</p>

<p>उन्होंने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा नाता है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल शाबाशी चाहता है और काम करता है। उन्होंने कहा कांग्रेस का नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है। प्रदेश सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है और सोलन शहर को नगर निगम के रूप में तोहफा दिया है। इस नगर निगम में अपना महापौर और उपमहापौर हो इस लक्ष्य से हमें काम करना है। ये चुनाव 2022 का सेमीफाइनल होगा।</p>

<p>भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की हिमाचल प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है ,केंद्र में नरेंद्र मोदी ,प्रदेश में जयराम ठाकुर और यहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सब हिमाचल के लिए कार्यरत है। आज से ही हम 2022 में मिशन रिपीट का संकल्प लेते हैं और मन पक्का कर इस लक्ष्य को हासिल करने आगे बढ़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और इसका बहुत बड़ा फायदा है 2022 में मिलेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago