Follow Us:

युवा शक्ति भारत का भविष्य तय करेगी, भाजयुमो कार्यसमिति में बोले सह प्रभारी

पी. चंद |

भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और यही युवा शक्ति भारत का भविष्य तय करेगी। युवा शब्द को अगर उल्टा पढ़ा जाए तो वायु बनता है और हिमाचल का युवा आने वाले चुनाव में वायु परिवर्तन कर मिशन रिपीट 2022 के लक्ष्य के लिए काम करेगा।

उन्होंने कहा देश में अगर भाजपा का कोई भी कार्यक्रम आता है तो युवा मोर्चा को सबसे पहले याद किया जाता है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं को टिप्स देते हुए कहा की युवा जन सेवा में अग्रणी भूमिका में रहेगा। बुजुर्गों की सहायता के लिए युवा मोर्चा विशेष भूमिका में रहेगा युवा मोर्चा के लिए सेवा कार्य सर्वप्रथम है और हर वर्ग के लिए युवा सेवा पर तत्पर रहेगा। युवा दल का नेता है और देश का भविष्य है। आने वाले चुनावों में युवा अहम भूमिका निभाने वाला है। हिमाचल प्रदेश से वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है और यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बना है आज हमारा देश 4 अन्य देशों को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत बढ़ती चली जा रही है और भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। हमारी कार्यपद्धती सबसे पहले देश दूसरी पार्टी और सबसे आखिर में स्वयं के लिए काम करना वाली है। देश को आगे रखकर युवा मोर्चा काम करता आ रहा है।