‘योग दिवस पर भाजपा बूथ स्तर पर करेगी कार्यक्रमों का आयोजन, 25 जून को मनाया जाएगा काला दिवस’

<p>भाजपा द्वारा अंतरराष्ट्रीय &nbsp;योग दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में मीडिया से रूबरू प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कामों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही आगामी उपचुनावों और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी मंथन किया गया।&nbsp;</p>

<p>इसके अलावा बैठक के दौरान कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कामों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। रणधीर शर्मा ने कहा कि कोरोना काल मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय काम किए हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर हजारों लोगों तक पंहुचने का काम किया। सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों की सेवा का काम किया और कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा सामग्री लोगों तक पंहुचाई।&nbsp;</p>

<p>रणधीर शर्मा ने कहा कि 25 जून के दिन को काले दिवस के रूप में मनाएगी क्योंकि इसी दिन प्रदेश में आपातकाल लगाया गया था। 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। 30 जून को प्रदेश कार्यकारणी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात जिला और मंडल की कार्यकरकर्णी की वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं का ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया जाएगा।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago