वीरभद्र को BJP ने बताया ‘तानाशाह रजवाड़ा’, राजनीति को दूषित करने के लगाए आरोप

<p>अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह के बाद हिमाचल कांग्रेस कार्यालय में हुए हंगामे ने बीजेपी को बैठे-बिठाये मुद्दा दे दिया है। इसी कड़ी में एक के बाद एक बीजेपी नेता कांग्रेस को गुंडा पार्टी करार दे रहे हैं और उनकी कार्यप्रणाली को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इसी बीच में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर राजनीति दूषित करने के आरोप लगाए हैं।</p>

<p>वीरभद्र सिंह को तानाशाह रजवाड़ा बताते हुए सत्ती ने कहा कि वीरभद्र समर्थकों ने पहले भी कई बार अपने ही कार्यकर्ताओं का मुंह काला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष के बदलाव के साथ पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, जिसका उदाहरण शिमला में चली कुर्सियों का साफ दिखाई देता है। बहरहाल, कांग्रेस की इस गुटबाज़ी पर प्रदेश बीजेपी खूब आनंददित है।</p>

<p>ऊना में युवा मोर्चा की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सत्ती ने ये सब कहा। यहां वे 28 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ऊना दौरे को लेकर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां देने के लिए बैठक कर रहे थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago