कोरोना काल के समय कांग्रेस ने नहीं किया दो पैसे का काम: BJP

लगातार कांग्रेस की बयानबाजी के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को कड़ा जवाब दिया है। अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस राजनीतिक दल ने कोविड-19 संकट काल के समय दो पैसे का काम नहीं किया वह आज भारतीय जनता पार्टी को कोरोना फैलाने का जिम्मेदार ठहरा रही है। यह एक वैश्विक महामारी है और यह राजनीतिक दल का नाम पूछ कर नहीं आती, यह किसी को भी हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 संकट काल के दौरान दिखा दिया कि केवल यह पार्टी राजनीतिक दल नहीं है पर एक सामाजिक संगठन भी है और पार्टी के हर कार्यकर्ता ने इस संकट काल के समय समाज के लिए बढ़-चढ़कर काम किया। लाखों लोगों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए। घर-घर मोदी राशन किट पहुंचाई और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा द्वारा बनाए गए फेस कवर का वितरण भी किया।

क्या कांग्रेस पार्टी ने इसमें से कोई काम किया ? नहीं, कांग्रेस पार्टी ने केवल राजनीति की, अपने कार्यालय में बैठकर राजनीतिक बयानबाजी की। घरों में अपने ड्राइंग रूम में बैठकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर टिप्पणियां की। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहनलाल बरागटा और कांग्रेसी नेता लखविंदर राणा और कई कांग्रेस नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेता कोविड-19 के टेस्ट कराने में भी कतरा रहे हैं।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस के नेता केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं, लेकिन आंकड़ों पर गौर नहीं कर रहे हैं। आज हिमाचल प्रदेश का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ज्यादा है और केवल 16300 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 13000 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश की मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है जो कि पूरे भारतवर्ष में बाकी राज्यों के मुकाबले बहुत कम है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को शायद कांग्रेस शासित प्रदेश नहीं दिखते हैं। जैसे पंजाब जहां पर मृत्यु दर 3 प्रतिशत से भी ज्यादा है और आज तक वहां 120000 लोग संक्रमित हो गए हैं उनमें से 3679 लोगों की मृत्यु हो गई है । इसी प्रकार महाराष्ट्र में 14 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं और मृत्यु दर 3 प्रतिशत से ज्यादा है। इस दृष्टि से हिमाचल प्रदेश आज भी इस संकट काल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बहुत ही बेहतर काम कर रहा है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि जब यह महामारी शुरू हुई थी तब हिमाचल प्रदेश के पास केवल 60 वेंटिलेटर थे और आज हिमाचल प्रदेश के पास 640 वैंटिलेटर है। उन्होनें कांग्रेसी नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि पहले जयराम सरकार और केंद्र सरकार दोनों के अच्छे कार्यों को ध्यान से पढ़े और फिर बयानबाजी करें। केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश ना करें।

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

23 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

55 mins ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

1 hour ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago