Follow Us:

कंगना के समर्थन में कई स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान, मुद्दे को भुनाने में लगी बीजेपी

बीरबल शर्मा, मृत्युंजय पुरी |

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में प्रदेश के कई जगहों में समर्थन के तौर पर हस्ताक्षर अभियान जारी है। शनिवार को शिमला, मंडी, कांगड़ा सहित कई जगहों पर जिला भाजपा मोर्चा और मंडल के नेतृत्व में अभियान जारी रहा। मंडी, शिमला, कांगड़ा से भाजपा नेताओं और महिला नेताओं ने कहा कि कंगना के समर्थन में ये अभियान चलाया गया है।

कंगना हिमाचल की बेटी ही नहीं, हिमाचल का गौरव भी है। उसने अपनी मेहनत और कडे संघर्ष के बल पर मुम्बई में सपनों का घर बनाया था। कंगना ने सच बोलने की हिम्मत दिखाई है और कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जिस तरीके महिला के साथ के साथ दुर्वव्यहार किया जा रहा है।

ग़ौरतलब है कि सुशांत सुसाइड को लेकर कंगना और महाराष्ट्र सरकार में छिड़ी जंग के बीच बीजेपी ने कदम फूंक दिया है। y+ सिक्यूरिटी देने के बाद से बीजेपी कंगना का समर्थन में कई तरह के प्रचार औऱ प्रसार कर रही है। लिहाजा कहा ये जा रहा है कि कंगना हिमाचल की बेटी है और हिमाचल का अपमान हुआ है। लेकिन वास्तव में लोगों को सरकार के कोरोना के दौरान विफलताएं सहित कई मुद्दे छिपाने के लिए इस बात को तूल दी जा रही है। कंगना का साथ औऱ सुरक्षा सही बात है लेकिन अब प्रदेश बीजेपी ने इसे राजनीतिक तवे पर भुनाना शुरू कर दिया है।