Follow Us:

कांग्रेस शासित राज्यों में नज़र दौड़ाएं कांग्रेस नेता, फ़िर करें हिमाचल की बात: प्रवक्ता

पी. चंद |

भाजपा हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं पर कोरोना महामारी के इस संकटकाल में राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की यह महामारी इस प्रदेश या देश की नहीं अपितु पूरी दुनिया में फैली है और जिस का मुकाबला करने में बड़े-बड़े देशों की सरकारें भी असफल साबित हुई है। लेकिन भाजपा का मानना है कि इस महामारी का मुकाबला सरकार और समाज एकजुट होकर ही कर सकता है।

रणधीर शर्मा ने कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के नेता आए दिन इस महामारी को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं वह उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेसी नेता पहले कांग्रेस शासित राज्यों के हालात पर नजर दौड़ाए उसके बाद हिमाचल और केंद्र के बारे में बयान बाजी करें। पंजाब , राजस्थान और छत्तीसगढ़ के औसत मामले हिमाचल प्रदेश से ज्यादा है और इन प्रदेशों की हालत खस्ता है। कांग्रेस के नेता हिमाचल को कोसते हैं जो कि गलत है । सर्वप्रथम कांग्रेस के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश सरकार शुरू से ही हर संभव कोशिश कर रही है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर के कहर से जनता को कैसे बचाया जा सके। इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों तक खुद जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं औरविभाग के अधिकारियों को स्थिति अनुसार दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कहीं कोई ऑक्सीजन की कमी नहीं आ रही है और संक्रमित व्यक्तियों के लिए बेड भी उपलब्ध है। ये सब सरकार की दूरदर्शिता का परिचय देता है। कांग्रेसी नेताओं को आलोचना करने की अपनी नीति छोड़ कर सहयोग करना चाहिए और समाज को जागृत करना चाहिए।