Follow Us:

प्रिशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ का नियुक्ति को लेकर विधानसभा के बाहर हल्ला बोल

पी. चंद |

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। संघ ने नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी की कक्षाएं शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया है लेकिन अगर इनकी नियुक्ति नहीं होती है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेगी।

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष गायत्री ने कहा कि उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त किये 23 साल से अधिक हो गए हैं। इसलिए उनकी बेच वाइज भर्ती की जानी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिक्षा के दायरे में नहीं आते है। उन्हें इसमे नियुक्ति न देकर सभी पदों पर प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापकों के पद भरे जांए। अगर ऐसा नहीं होता है तो संघ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।