प्रदेश में मचा है आत्महत्याओं का तांडव, सरकार के मंत्री मना रहे जश्न: अग्निहोत्री

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में बढ़ी रही आत्महत्याओं पर चिंता जताई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना के क़हर में खुदकुशियां का तांडव मचा हुआ है और प्रदेश सरकार के मंत्री जश्न मना रहे है। रिकॉर्ड तोड़ खुदकुशियों से बेपरवाह जयराम सरकार के मंत्री अपने स्वागतों में डटे हैं। लोग मर रहे हैं औऱ भाजपा के लोग मंत्रियों को को कंधो पर उठा कर झूम रहे हैं।

मुक़ेश अग्निहोत्री ने सवाल किया कि क्या कोरोना का क़ानून सिर्फ़ विपक्ष के लिए ही है?  क्या सत्ता में विराजमान लोगों को उसे में छूट दे रखी है। विपक्ष विरोध प्रदर्शन करे तो मामले दर्ज, मगर सरकार सारी जगह में नाचती रहे, यह दोहरा क़ानून नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री भी सारे प्रदेश में पाटिकाएं लगा कर दिल बहला रहे हैं। सरकारी आंकड़े गवाह हैं कि जयराम सरकार के कार्यकाल में 2000 ख़ुदकुशी के मामले आ चुके हैं। किसी सरकार के समय में भी इतना क़हर नहीं वरपा।

2018 में 780 और 2019 में 710 लोगों ने खुदकुशी की। मगर कोरोना में 466 खुदकुशियां चिंताजनक है और सरकार के दावों की पोल खोलता है। देव भूमि में जुलाई में 101 और जून में 112,  मई में 89 खुदकुशी के मामले आये हैं। ऐसे में यह सरकार विकास के लिए नहीं खुदकुशियों के लिए जानी जाएगी। हर बार सरकारी आंकड़ों को सरकार यह कह कर नाकार देती है कि न जाने मुकेश अग्निहोत्री आंकड़े कहां से लाए? अबकी बार तो पुलिस ने बाक़ायदा पत्रकार सम्मेलन कर जारी किए हैं।

उन्होंने कहा लोगों कि नौकरियां छिन गई, बेरोजगारी बढ़ गई मगर सरकार आलोकप्रिय निर्णय लेती जा रही। अब बिजली के दाम भी बढ़ा दिये। राशन, बिजली और सफ़र महंगा कर दिया है। जनता में हाहाकार से बेपरवाह सरकार राजनीति में डटी है। जबकि खुदकुशियों के अलावा बलात्कार के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago