Follow Us:

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने होली उत्सव की बधाई दी, होली घर पर मनाने की अपील की

पी. चंद |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी है। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का खास महत्व है और इसकी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता और अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करेगा।

जय राम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय और धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत लोगों से इस त्योहार को सार्वजनिक रूप से न मनाकर अपने घर पर परिवार के सदस्यों के साथ ही मनाने का आग्रह किया।