Follow Us:

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

पी. चंद |

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का पूरा जीवन गरीब और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। वह एक दूरदर्शी नेता थे।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस अपने समय के प्रखर ट्रेड यूनियन नेता, निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आपातकाल का जोरदार विरोध किया था और वह अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे। उनके द्वारा रेल और रक्षा मंत्री के रूप में किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।