Follow Us:

कार्यक्रम के बाद CM ने इंद्र सिंह गांधी की बेटी को दिया आशीर्वाद दिया, धाम भी चखी

बीरबल शर्मा |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मंडी प्रवास के दौरान बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी की बेटी की शादी में भी शिरकत की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर बाद बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के निवास स्थान कुम्मी में पहुंचे और उनकी बेटी हिमानी गांधी को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमानी गांधी को आशीर्वाद देकर उनके सफल भविष्य की कामना की और मंडयाली धाम का भी आनंद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंडी जिला भाजयुमो के अध्यक्ष राकेश आहलूवालिया की शादी में भी पहुंचे और वर वधु को आशीर्वाद दिया।