<p>मंडी की जनता को थैंक्स करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंच से कहा कि बीजेपी ने न केवल चारों संसदीय सीटों पर जीत हासिल की बल्कि प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भारी जीत दर्ज कर रिकार्ड स्थापित किया। प्रदेश में बीजेपी को लगभग 70 प्रतिशत वोट मिले, जोकि देश में सर्वाधिक हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा को 15 लाख वोट प्राप्त हुए थे जबकि इस बार पार्टी को 32 लाख वोट मिले। इसका श्रेय प्रदेश भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने देश की बागडोर पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देने का मन बना लिया था। वर्तमान प्रदेश सरकार का 15 महीनों का कार्यकाल उपलब्धियों तथा सफलताओं से भरा है। बीजेपी को भारी बहुमत मिलना प्रदेश सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों का परिणाम है। जय राम ठाकुर ने कहा कि भारी जीत से चिन्तित कांग्रेस नेता जनादेश को स्वीकार करने के बजाए अपनी हार का कारण ईवीएम को बता रहे हैं। यह आश्चर्यजनक है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छतीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के दौरान ईवीएम बिल्कुल ठीक थी, लेकिन जब भाजपा ने जीत हासिल की तो कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम को दोषी ठहराया, जिससे उनकी दोहरी मानसिकता प्रदर्शित होती है।</p>
<p>भारी हार का एक कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित तथा तर्कहीन आरोप लगाना है। देश के लोगों ने इन टिप्पणियों को पूर्ण रूप से नकारा और भाजपा के पक्ष में वोट दिए। मण्डी के लोगों ने साबित किया है कि वे एक विशेष परिवार के नहीं, बल्कि विकास के पक्ष में है।</p>
<p>प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई थी, जिसमें एक मजबूत भारत बनाने के पक्ष में तथा दूसरी अवसरवाद की राजनीति खेलने के लिए प्रतिबद्ध थी। उन्होंने कहा कि अमेठी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हार अवसरवाद की राजनीति के खिलाफ लोगों का फैसला था। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और कार्यक्रमों का समर्थन करने के लिए देश के भाजपा कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से राज्य के लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण भाजपा ने 303 सीटें जीती, जबकि कांग्रेस देश के सत्रह राज्यों में एक भी सीट जीतने में विफल रही। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में ‘टुकडे़-टुकड़े’ गिरोह का देश से पूरी तरह सफाया हो गया।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…