दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी सख़्त, हिमाचली वोट बैंक के लिए CM दिल्ली रवाना

<p>CAA और NRC के बाद देश में उठी बीजेपी के विरोध की चिंगारी ने विशाल आग का रूप ले लिया है। महाराष्ट्र सहित लगातार राज्यों में मिल रही चुनावी हार पर बीजेपी ख़तरे की जद्द में है और अब विधानसभा चुनाव पर खास तौर पर ग़ौर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली विधानसभा के लिए बीजेपी पूरजोर मेहनत कर रही है औऱ बड़े-बड़े नेताओं से प्रचार-प्रसार करवा रही है।</p>

<p>इसी बीच ख़बर है कि दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी हाईकमान ने सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुला लिया है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। जुब्बलहट्टी एयरपोर्ट से हेली टैक्सी से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ जा रहे हैं। चंडीगढ़ से हवाई जहाज में दिल्ली रवाना होंगे। इसके साथ ही जयराम कैबिनेट के कई मंत्री भी दिल्ली जाने वाले हैं।</p>

<p>बताया जा रहा है कि दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले करीब साढ़े 8 लाख परिवार रहते हैं। मतदाताओं की संख्या साढ़े 5 लाख बताई जा रही है। यहां ख़ासतौर पर हिमाचलियों की कॉलोनियां भी बनी है। कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी के सर्वाधिक दिल्ली के बसिंदे हो चुके हैं। जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार कब तक करेंगे और वापस कब लौटेंगे, यह कार्यक्रम तय नहीं है। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि जयराम ठाकुर के वापस लौटने का कार्यक्रम अभी नहीं बना है। ऐसे में हिमाचल सरकार के मुख्&zwj;यमंत्री और मंत्रियों का दिल्&zwj;ली में प्रचार करना अहम माना जा सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

3 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago