Follow Us:

मुख्यमंत्री ने सरकार के तीन साल के मौके पर रिज मैदान पर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने आज 3 साल पूरे कर लिए हैं। 3 सालों के कार्यकाल पूरा करने पर हिमाचल प्रदेश में  कोरोना के चलते कोई बड़ा जश्न और समारोह नहीं हो रहा है। इसी बीच सरकार वर्चुअल तरीके से प्रदेश के जनता की बीच जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री ने सरकार के कामों को बताने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास,पंचायती राज, और लोक निर्माण विभाग के कामों को लेकर  प्रदर्शनी लगाई गई है। सरकार के 3 सालों के कामकाज में पर्यटन विभाग और अन्य महत्वपूर्ण विभागों को प्रदर्शित किया गया है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शनी में सरकार के तीन साल के विकास को दिखाया गया है। कोविड के चलते विकास कार्यों में जो बाधा पहुंची है उसे आने वाले  2 सालों में गति प्रदान की जाएगी। सरकार के तीन साल पूरे होने पर विपक्ष काला दिवस मना रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं। कुर्सी चले जाने पर उनका काला दिवस मनाना वाजिब है।

वहीं, इसके बाद प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। दोपहर बाद 1:00 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन होगा।