Follow Us:

‘कैबिनेट के पद भरने पर बोले CM, नेताओं से बात करके होगा निर्णय’

पी. चंद |

हिमाचल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धन्यवाद करते हुए कई सवालों के जवाब दिये। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि दो मंत्री पद का स्थान खाली हुआ है, उनको समय रहते उचित समय पर भरा जाएगा। संगठन और नेताओं से बात करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। साथ ही अनिल शर्मा पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा अभी तक भाजपा के विधायक है। उनके बारे में रिपोर्ट मांगी गई है उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

याद रहे कि किशन कपूर के कांगड़ा संसदीय से जीतने और अनिल शर्मा के पद छोड़ने के बाद हिमाचल कैबिनेट में 2 मंत्री पद ख़ाली हो गए हैं। हालांकि, इस पर अभी से ही कई नेताओं ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर कई नामों को चर्चा भी जारी है। लेकिन आख़िरी फैसला मुख्यमंत्री ही करने वाले हैं।

'विपक्ष का रोना चालू'

कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने जब एग्जिट पोल देखे तो ईवीएम को लेकर रोना शुरू कर दिया था। कांग्रेस मुक्त भारत हो गया है। अब कांग्रेस परिवार मुक्त होने की ओर अग्रसर है। क्योंकि राहुल गांधी अपनी परम्परागत सीट भी हार गए। पीएम मोदी सिर्फ देश के लिए काम करते है बाकी कुछ नहीं करते हैं। राष्ट्रवाद के नाम पर बीजेपी जीता है।

सुखराम को भी दिया जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इतनी बड़ी हार के बाद सदमें में है। 15 माह की सरकार के दौरान बहुत कुछ समझा भी सुना भी लेकिन जिन लोगों को गलतफहमियां थी वह भी चुनावी परिणामों से दूर हुई है। सुखराम कहते थे कि विधानसभा चुनाव में मंडी की सीटें उनकी वजह से मिली। फिर उनके पोते को मंडी से भी बढ़त क्यों नहीं मिल पाई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपने हल्कों में लीड न ले पाने पर सवाल किया और मोदी-शाह का धन्यवाद किया।