<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अनावश्यक विलम्ब के कारण इन परियोजनाओं की लागत न बढ़े। परियोजनाओं के समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर लोगों को इनका शीघ्र लाभ मिलेगा।</p>
<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो किन्हीं कारणों से पिछड़े रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सराज क्षेत्र में ईको पर्यटन, सहासिक और धार्मिक पर्यटन के लिए व्यापक सम्भावनाएं हैं। खरसी और जंजैहली के बीच चिन्हित स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि जंजैहली में सांस्कृतिक केन्द्र और थुनाग में समुदायिक केन्द्र के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने टैकर्स हट और शिकारी देवी, भाटकीधार, सपैणीधार, शटाधार के विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पर्वतारोहण संस्थान मनाली का परिसर खोलने के कार्य में भी शीघ्रता से कार्यवाही करने के लिए कहा।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…