Follow Us:

कांग्रेस को जनता ने सिखाया है सबक, 2022 में भी बनेगी बीजेपी की सरकार: CM

पी. चंद |

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की  भूमिका निभाने की कोशिश कर रही है। जनता ने पंचायती राज संस्थाओं और अन्य चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया है। उनकी सरकार का पूरा ध्यान काम पर है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जनता कांग्रेस को दरकिनार कर भाजपा की सरकार बनाएगी।

तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि वह संगठन से जुड़े पुराने व्यक्ति हैं। चुनाव के दौरान वह हिमाचल के प्रभारी भी रह चुके हैं। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।