प्रदेश में मल्टीमीडिया ‘लाइट-शो’ शुरू करने पर विचार कर रही सरकार: CM

प्रदेश सरकार पर्यटकों को लुभाने के लिए आगामी दिनों में कई जगहों पर 'लाइट-शो' करवा सकती है। ये जानकारी देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इस लाइट-शो के जरिये पूरी फिल्म की तरह हिमाचल की संस्कृति और पुराने रीति रिवाजों के दर्शाया जाएगा।  हिमालय के मिथकों और किवदंतियों को दर्शाने के भी प्रयास किये जाने चाहिए। ये पर्यटकों के लिए बड़ा मनोरंजक होगा क्योंकि इससे ऐसा लगेगा कि पहाड़ जीवंत हो उठे हैं और वे दर्शकों से स्वयं बाते कर रहे हैं।

इस कड़ी में आज यहां आज यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित अभिनेता, निर्माता एवं मीडिया उद्यमी दीपा साही द्वारा दी गई प्रस्तुति के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। वह माया नगरी वर्डवन कम्पनी की चेयरपर्सन हैं। इस कम्पनी द्वारा गोबिन्दगढ़ किले को एक उच्च स्तरीय सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए पहल की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कंप्यूटर निर्मित दृश्य, डिजिटल विजुअल इफेक्ट्स, लाइव शूटिंग, पेंटिंग और लेजर लाइट और साउंड के माध्यम से बनाए गए एपिक शो एक भव्य एवं प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत करेंगे। पर्यटकों को हाइड्रॉलिक मूविंग प्लेटफॉर्म की सहायता से 3 डी के माध्यम से रोमांचकारी साहसिक खेलों के 7-डी जैसा प्रभाव प्रदान किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू के पास मोहाल नेचर पार्क, मनाली के निकट बड़ागाह और शिमला रिपोर्टिंग रूम जैसे कुछ स्थान हैं, जहां इस तरह के शो आयोजित किए जा सकते हैं। राज्य सरकार शिमला के भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में भी ऐसी गतिविधियां आयोजित करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मामला उठा सकती है।

Samachar First

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

3 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

3 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

3 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

3 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

4 hours ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

4 hours ago