पॉलिटिक्स

दिल्ली में डटे हिमाचल कांग्रेस के 10 विधायक!, प्रदेश में गर्माने लगी राजनीति

2022 के विधानसभा चुनावों से पहले हिमाचल कांग्रेस में राजनीति गर्माने लगी है। मौजूदा वक़्त में 2022 के लिए हिमाचल कांग्रेस के पास कोई नेतृत्व करने वाला चेहरा नहीं रहा। हालांकि कई वरिष्ठ नेता पार्टी के पास प्रदेश में हैं लेकिन अब सब खुद ऊपर रखने की फिराक में है।

ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ख़बर है कि कांग्रेस नेता अपने अपने स्तर पर दिल्ली में राजनीतिक करियर चमकाने और प्रदेश में संगठन स्तर पर बदलाव के लिए डटे हैं। दावा है कि कांग्रेस के कई नेता विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल चाह रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा दिल्ली की दौड़ लगाकर पार्टी नेताओं के समक्ष अपना पक्ष रखा जा रहा है। इन नेताओं में 10 जीते हुए विधायकों के दिल्ली में डटे होने की ख़बर है जिन्होंने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात भी कर ली है।

अब इसको लेकर प्रदेश में भी राजनीति उबाल खाने लगी है और कांग्रेस के बाकी नेताओं में भी खलबली मची हुई है। यहां तक कि कुछ मीडिया सूत्रों का ये भी कहना है कि दिल्ली में की गई मुलाकात की रणनीति धर्मशाला शीतकालीन सत्र के दौरान बन गई थी। इसके साथ ही प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त के समक्ष भी धर्मशाला में विधायकों ने अपना पक्ष रखा था। इसके बाद अब प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर विधायकों ने अपना पक्ष रखा है।

ऐसे में देखना होगा कि आगामी दिनों में कांग्रेस में क्या समीकरण उभर कर सामने आते हैं। चूंकि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं तो ऐसे में कांग्रेस की जीत तभी पक्की हो पाएगी जब पार्टी एकजुटता से चलेगी। अगर अभी से पार्टी के अंदर खाने कई धड़े हो चुके हैं तो चुनाव जीतना कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा रहेगा। क्योंकि अब प्रदेश में कांग्रेस शायद कोई ऐसा नेता भी नहीं जो सभी को एक साथ लेकर चल सके।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

2 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

3 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

3 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

4 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

4 hours ago