Follow Us:

‘GST-नोटबंदी से व्यापारी दुखी’, शिमला में शांडिल का प्रचार अभियान तेज

पी. चंद |

लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने भी प्रदेश में अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने शिमला शहर के लोअर बाजार, मिडिल बाजार और माल रोड में व्यापारियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने कि अपील की। शाण्डिल ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने देश कि अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से तहस नहस कर दिया है। जीएसटी की मार से सबसे ज्यादा नुक्सान छोटे वर्ग के व्यापारियों को हुआ है। हिमाचल प्रदेश के व्यापारियों को भी जीएसटी और नोटबंदी ने बहुत बुरा प्रभाव डाला है। प्रदेश के व्यापारी भाजपा के इस कदम के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान करेंगे।

कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में चुनावों को लेकर बहुत जोश है और देश में इस वक्त लोग बदलाव चाह रहे है। कांग्रेस वक्त है बदलाव का के नारे के साथ लोगों के बीच में जा रही है। कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर रहा है। शाण्डिल ने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।