Follow Us:

जीएस बाली से मिले राठ़ौर, पार्टी की भावी रणनीति पर हुई चर्चा

डेस्क |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कांगड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी को संगठन स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए.. इस विषय पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। कांग्रेस कैसे प्रदेश में बीजेपी को घेरेगी, उसकी रणनीति क्या होगी… इन तमाम मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

साथ ही साथ राठ़ौर ने पूर्व मंत्री का हाल-चाल जाना औऱ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले धर्मशाला में कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली थी जिसे कुलदीप राठ़ौर ने संबोधित किया था औऱ कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा था। इस कार्यक्रम के बाद राठ़ौर पूर्व मंत्री जीएस बाली से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव रघुबीर सिंह बाली, केवल पठानिया, विधायक आशीष बुटेल और कई पार्टी पदाधिकारी औऱ कार्यकर्ता मौजूद थे।