<p>कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बढ़ती महंगाई पर बुलाए भारत बंद का प्रदेश कांग्रेस ने आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आए दिन पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें आसमान छू रही हैं। गरीब, मध्यम वर्गीय और व्यापारियों का मोदी सरकार ने जीना दूषबार कर दिया है और विकास की जगह महंगाई दिन-दौगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद बुलाया है और महंगाई के खिलाफ सभी इस विरोध का सहयोग करें।</p>
<p>समाचार फर्स्ट से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि आए दिन मोदी सरकार व्यापारियों के खिलाफ नए-नए कानून बना रही है, जिससे व्यापारियों को भी व्यापार करना मुश्किल हो गया है। व्यापारी वर्ग आए दिन कर्ज़े में डूबता जा रहा है। सभी व्यापारी और व्यापार मंडल कांग्रेस के इस भारत बन्द में सहयोग करें, ताकि देश की जनता को महंगाई से निज़ात मिल सके।</p>
Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…
Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…
Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…