‘BJP में आईं बड़ी दरारें, अपने कुनबे को संभालें मुख्यमंत्री’

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र सरकार पर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। राठ़ौर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार चुनावों के समय शिलान्यास कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मंडी में कहते हैं कि 1100 कांग्रेसी बीजेपी में आए, लेकिन मुख्यमंत्री उसकी सूची तो जारी करें ताकि लोगों को सच्चाई पता चले।</p>

<p>साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना कुनबा संभालने की नस़ीहत दी और कहा कि बीजेपी के कुनबे में बड़ी दरारें आ गई हैं और बीजेपी के नेता कांग्रेस में संपर्क में आ रहे हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी और फॉरलेन का शिलान्यास कर बीजेपी जुमलेबाजी कर रही है। पांच साल तक बीजेपी कुछ नहीं कर पाई और अब आख़िरी समय में शिलान्यास और उद्घाटन किये जा रहे हैं। अब जनता पूरी तरह जागरूक है और बीजेपी को अपने 5 सालों को हिसाब देना होगा।</p>

<p>अध्यक्ष ने को सलाह देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास कार्यों और समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए न कि इस तरह की बयानबाजी करनी चाहिए। प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने विराट रूप धारण कर लिया है और प्रदेश के किन्नौर में बर्फ में दबे 5 जवानों को सरकार अभी तक नहीं ढूंढ पायी है जिससे सरकार की विफलता सबके सामने आ गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago