निकाय चुनावों पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा, लिस्ट जारी करें मुख्यमंत्री: राठ़ौर

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा से नगर निकाय चुनावों में खड़े अपने सभी प्रताशियों की सूची जारी करने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि जिसमें भाजपा 70 प्रतिशत अपनी जीत का दावा कर रही है उसकी सूची जारी की जाए। भाजपा का यह दावा पूरी तरह झूठा और लोगों को गुमराह करने वाला है। ये बात कुलदीप राठ़ौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस के साथ जनबल है और नगर निकाय चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आये हैं। भाजपा पर सोची समझी रणनीति के तहत रोस्टर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता, मंत्री और कुछ अधिकारी निर्दलीयों के साथ-साथ कांग्रेस समर्थित लोगों को भी अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन के साथ साथ दबाब बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और उसकी इस पर कड़ी नज़र है।

राठौर ने भाजपा को चुनौती दी कि वह नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवा कर देख ले, उसे अपनी लोकप्रियता का पता चल जायेगा। देश मे भाजपा पिछले और चोर दरवाजे से लोकतंत्र की हत्या करती आई है। यहां तक निर्दलीयों को मिला जनमत भाजपा के खिलाफ है क्योंकि उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को हराया है। ऐसे में भाजपा का यह दावा की निर्दलीय उनके हैं पूरी तरह झूठा है।  उन्होंने निर्दलीयों से भी भाजपा के किसी भी दबाव में न आने को कहा।

उन्होंने कहा कि शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू,चम्बा और सोलन जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने यहां फूल मेजोरिटी के साथ भारी अंतर से सीटें जीती है। कुछ जगहों पर कांग्रेस मामूली अंतर से हारी है। जीत के झूठे और गलत आंकड़े देने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ बोलना तो भाजपा की आदत ही है पर इतना झूठ बोलेंगे उन्हें उम्मीद नहीं थी। एक सुनियोजित ढंग से भाजपा ने इन चुनावों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की । रोस्टर से छेड़छाड़, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी यहां तक कि ऐसे प्रयास भी किये गए कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चुनाव ही न लड़ सकें।

उन्होंने कहा कि रोस्टर पूरी तरह भाजपा मंडल की सिफारिश पर बनाया गया जो कि एक अलोकतांत्रिक कदम था। कांग्रेस ने भाजपा की इन सब चुनोतियों को स्वीकार करते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है। जिला परिषद बीडीसी सहित ग्राम पंचायतों में भी कांग्रेस समर्थित प्रताशियों का प्रदर्शन भी शानदार रहेगा। नगर परिषद ठियोग में कांग्रेस ने 25 सालों बाद शानदार जीत हासिल की। कांग्रेस का विजय रथ अब चल पड़ा है और 2022 क चुनावों में यह अपनी जीत का परचम लहरायेगा।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago