Follow Us:

दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस ने दुख व्यक्त किया, केंद्र सरकार को दी नसीहत

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली में आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी समस्या का हल न तो गोली है और न ही किसी प्रकार की हिंसा। यह समय किसी भी प्रकार की राजनीति करने का नही है। केंद्र सरकार को धैर्यपूर्वक आंदोलनकरियों की बात सुनकर इस पूरे मसले का कोई सर्वमान्य हल निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि इस तरह के आदेशों से स्थिति तनावपूर्ण और बिगड़ सकती है। किसी भी विबादस्पद मसले को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाया जाना चाहिए। इस हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की ओर से गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

राठौर ने कहा है कि आंदोलन के चलते हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए पर निरापराध लोगों को तंग भी नहीं किया जाना चाहिए। अगर समय रहते केंद्र सरकार ने इन लोगों से कोई बातचीत की होती तो आज यह दिन न देखना पड़ता। देश की एकता और अंखडता को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं लगनी चाहिए।