राहुल गांधी की रैली साबित होगी मील का पत्थर: राठ़ौर

<p>प्रदेश कांग्रेस ने आज सोलन में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह पार्टी की जीत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस रैली में भारी संख्या में आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत को कोई&nbsp; रोक नही सकता। प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव प्रचार सीमित साधनों के बावजूद व्यापक रहा।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 66 दिनों के चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और खुद उन्होंने 100 से अधिक चुनाव रैलियों को संबोधित किया। प्रदेश की चारों ससंदीय सीटों में उनके व्यापक चुनावी दौरे रहे। कांग्रेस के केंद्रीय स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल , गुरु किरत सिंह, नवजोत सिंह सिदू, राज बब्बर जैसे दिग्गज नेताओं ने जहां कार्यकर्ताओ में पार्टी के प्रति नया जोश भरा वहीं प्रदेश के लोगों में पार्टी के प्रति भी भारी जनसमर्थन देखने को मिला।</p>

<p>कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि 19 मई को वह बिना किसी भय, लोभ से निर्भीक हो कर लोकतंत्र के इस परब में बढ़चढ़ कर नई सरकार के गठन के लिये अपना मतदान करें। लोकतंत्र के लिए हर एक वोट की कीमत है जो किसी भी देश की नई दिशा और दशा तय करता है</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

1 hour ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago