Follow Us:

रैली स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, मंच पर जोरदार स्वागत

मृत्युंजय पुरी |

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी क़रीब साढ़े 3 बजे रैली स्थल चंबी पहुंच चुके हैं। रैली स्थल पर पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और बाद में मंच से वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट की। राहुल गांधी के साथ मंच प्रभारी रजनी पाटिल, सांसद आनंद शर्मा, अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। हालांकि, इस रैली से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किनारा किया है।

राहुल गांधी ने गग्गल एयरपोर्ट पर लैंडिग की औऱ उसके बाद वाया रोड रैली स्थल चंबी मैदान के लिए रवाना हुए। उनके साथ आनंद शर्मा ने और प्रभारी रजनी पाटिल मौजूद रहीं, जिनका पूर्व मंत्री जीएस बाली ने वेलकम किया।