मंडी दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा उपचुनाव को लेकर टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पहली बार मंडी जिले के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुकाबले के लिए तैयार रहने का मंत्र देंगे। माना ये भी जा रहा है कि कुलदीप राठ़ौर इस दौरान मंडी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी भांपेंगे। क्योंकि कुछ दिन पहले मंडी से उनके खिलाफ हाईकमान को एक पत्र भी गया था।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 8 अगस्त को सरकाघाट पहुंचेंगे और उसी दिन धर्मपुर जाएंगे। 9 को जोगिंदरनगर में उनका कार्यक्रम रहेगा जबकि उसी दिन दोपहर बाद वह दंरग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 9 को रात्रि मंडी ठहराव के बाद कुलदीप सिंह राठौर 10 को मंडी सदर औऱ उसके बाद बल्ह में बैठक करेंगे। 11 को उनकी बैठक सुंदरनगर और नाचन हल्कों के कार्यकर्ताओं के साथ होगी। 12 अगस्त को वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के जंजैहली में बैठक करेंगे और उसके बाद करसोग के लिए रवाना होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago