Follow Us:

बर्फ में फंसे जवानों को निकालने में सरकार फ़ेल: राठ़ौर

पी. चंद |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनेता एक दूसरे को कटघरे में खड़ा करने में श़ायद इतना मश़गूल हैं कि अब न तो उन्हें जनता से जुड़ी भावना का ख़्याल है और न ही देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले जवानों का। जी हां, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए चीफ़ कुलदीप राठ़ौर ने किन्नौर हिमस्खलन की चपेट में आए जवानों पर सरकार से सवाल उठाए और सरकार को आपदा से निपटने के लिए फ़ेल करार दिया।

कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि प्रदेश सरकार 40 घंटे के बाद भी बर्फ के नीचे दबे जवानों को निकाल नहीं पाई है। इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार का काम ही आपदा के समय लोगों को बचाने का होता है जिसमें बीजेपी सरकार असफल हो गई है। सरकार को घटना की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेनी चाहिए।

ग़ौरतलब है कि किन्नौर में हिमस्खलन के चलते 5 जवानों को श़हीद होने की ख़बर थी। लेकिन इसी बीच बताया जा रहा था कि अभी और भी जवान लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। इसके लिए बकायदा कंमाडर ने बयान भी जारी किया था कि अभी भी हिमस्खलन रुक-रुक कर हो रहा है, जिसके चलते रेस्क्यू में दिक्कतें भी आ रही हैं।