Follow Us:

‘वकीलों के आंदोलन से आ रही दिक्कतें, प्रतिबंधित मार्गों का जल्द हल निकाले सरकार’

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में प्रतिबंधित मार्गों को लेकर अधिवक्ताओं के आंदोलन को जल्द सुलझाने की सरकार से मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि आंदोलन की वजह से यहां के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन को जल्द ही इस का कोई सर्वमान्य हल ढ़ूंढना चाहिए।
        
राठौर ने कहा है कि प्रतिबंधित मार्गों पर जिन प्रोफेशनल और लोगों को सरकार ने परमिट से छूट दे रखी थी उसे यथावत जारी रखना चाहिए। एकाएक इन मार्गों को प्रतिबंधित करना उचित निर्णय नहीं है। चौड़ा मैदान बालूगंज से जिला कोर्ट को हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों का काफी आना जाना लगा रहता है, और यह तब से हुआ है जब से जिला कोर्ट चक्कर स्थापित हुआ है। ऐसे में उनके लिए इस मार्ग को बंद करने का यह उचित निर्णय नहीं है।
        
राठौर ने कहा है कि शिमला शहर में बहुत से प्रतिबंधित मार्ग हैं, जबकि इन जगहों पर स्थानीय लोगों की आवाजाही भी अधिक रहती है। आधुनिक समय में अधिकतर लोगों के पास अपने वाहन हैं, इसलिये उन सभी लोगों को आनेजाने में राहत दी जानी चाहिए। सभी पक्षों से बातचीत के बाद इसका कोई सर्वमान्य हल जल्द निकाला जाना चाहिए।

पच्छाद में लीगल सेल का गठन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला सिरमौर के पच्छाद ब्लॉक के लीगल सेल का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लीगल सेल को अनुमोदित करते हुए अधिवक्ता चंद्र शेखर ठाकुर को प्रधान, विजय कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, अभिषेक शर्मा और कपिल चौहान को उपप्रधानए रामा बर्शनता महासचिव, नीरज कुमार सचिव, रोहित चौहान और सुंदर सिंह सयुक्त सचिव और रघुवीर सिंह को प्रेस सचिव व प्रवक्ता बनाया है।