Follow Us:

मंडी निगम में कांग्रेस का आना जरूरी, CM सिर्फ सराज और बल्ह पर ध्यान देते हैं: राठ़ौर

पी. चंद |

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने और नगर निगम मंडी में कांग्रेस प्रत्यशियों को अपना मत देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंडी शहर और इसमें शामिल किए गए सभी ग्रामीण क्षेत्रों के एक समान विकास के लिए नगर निगम मंडी में कांग्रेस का काबिज होना बहुत ही जरूरी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केवल सराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को ही प्रमुखता दी रहें है। मंडी मुख्यालय के साथ साथ बल्ह विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हो रही है और इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर नगर निगम के इन चुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त देनी है।

आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 और 15 में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस के समय मे बल्ह विधानसभा क्षेत्र का जो विकास हुआ था आज वह वही ठहर गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस क्षेत्र के साथ साथ मंडी शहर के साथ विकास के मामले में सौतेला व्यवहार कर रहे है। आज भाजपा अंदरूनी कलह से गुजर रही है जिसका असर मंडी के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों कांगड़ा, शिमला, सोलन पर भी पड़ा है। नगर निगम के इन चुनावों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है और कांग्रेस इन चारों नगर निगमों में शानदार जीत हासिल करेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रकार चौधरी ने कहा कि बल्ह के लोगों के साथ सरकार ने बहुत बड़ा धोखा किया है। उनके कार्यकाल में शुरू हुई इस क्षेत्र की विकास योजनाओं को अधर में लटका दिया गया है। इस क्षेत्र के लिए सरकार ने घोषणाएं तो बहुत की है पर धरातल पर कुछ नहीं हुआ है।