Follow Us:

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र से कांग्रेस करेगी चुनाव प्रचार का आगाज!

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान बेशक अभी तक सभी सीटों पर नहीं हो पाया है, लेकिन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली चुनौती देने का मन बना लिया है। पार्टी से मिली पुख्ता खबर के अनुसार कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों का आगाज मंडी लोकसभा क्षेत्र के सेरी मंच से बड़ी रैली करवाके करने जा रही है।

सूत्रों से मिली ख़बर के अनुसार, इस रैली में पूरे प्रदेश के कांग्रेसी नेता न सिर्फ एकजुटता का संदेश देगी, बल्कि इसके साथ इस मंच से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती देने जा रही है। क्योंकि ये मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। हालांकि, अभी तक रैली की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन यह बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में यह रैली होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कब समय देते हैं इस पर इस रैली का होना तय कर होगा।

वहीं अगर सेरी मंच में कांग्रेस पार्टी रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को चुनौती देती है तो ये रैली राजनीतिक रूप से भी दोनों पार्टियों के लिए रहेगी। हाल ही में पंडित सुखराम का बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आना और वीरभद्र सिंह के साथ उनकी सुलह का एक संदेश भी कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में देना चाहती हैं। इस संदेश को बीजेपी और आम जनता के बीच में भी पहुंचाना चाहती है।