Follow Us:

CAA पर बोले सुक्खू, सभी को बात रखने का हक़ है लेकिन हिंसक होना ग़लत

नवनीत बत्ता |

CAA पर हो रहे प्रदर्शन पर पूर्व कांग्रेस अध्य़क्ष ने बयान दिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक़ है। देश का युवा अपनी बात रख रहा है लेकिन हिंसक आंदोलन करना सही नहीं। आज भी हम लोग गांधीवादी नीति पर कायम हैं इसलिए अपना विरोध हिंसक न होकर करें। हम अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही सारे विषय पर खड़े हैं।

साथ ही मंत्रिमंडल के पद न भरने पर मुख्यमंत्री पर तंज कसा। सुक्खू ने कहा कि कमजोर नेतृत्व और निर्णय नहीं ले पाने की क्षमता को स्पष्ट करता है। यह भाजपा के अंदरूनी मामला है लेकिन क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार से समय पर नहीं होने के कारण संबंधित मंत्रालयों के काम पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इससे प्रदेश की जनता को भारी नुकसान हो रहा है और हैरानी की बात है कि पूरी मेजॉरिटी भाजपा की होने के बाद भी जयराम ठाकुर इसको लेकर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।