Follow Us:

सुक्खू की अपील: ‘ये समय आपसी लड़ाई का नहीं, बीजेपी को बेदख़ल करने का है’

पी. चंद |

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। बयान जारी करते हुए सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखें और अपने इस्तीफे वापस लें। ये समय आपसी लड़ाई का नहीं, बल्कि केंद्र से बीजेपी को बेदख़ल का है। प्रदेश में संगठन बेहद मजबूत है और 30 साल बाद कार्यकर्ताओं की मदद से संगठन को ये मजबूती मिली है।

सुक्खू ने कहा कि इस सगंठन के दम पर ही आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश बीजेपी के चारों खाने चित करेंगे। इसलिए कार्यकर्ता अपने इस्तीफे वापस लेकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें और कांग्रेस के कामों का प्रचार-प्रसार करें।

साथ ही सुक्खू ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के बीच ही रहेंगे। उनकी आवाज दबने नहीं दी जाएगी। हर मंच पर कार्यकर्ताओं की बात मजबूती से उठाता रहेंगे। कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार दिलाने से कभी पीछे हटने वाला नहीं हैं। सूक्खू ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जोश के साथ फील्ड में डट जाएं। यह चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।