Follow Us:

‘प्रशासन पर मुख्यमंत्री की पकड़ कमजोर, जनता हो रही परेशान’

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्य़ाशी शिमला के लिए प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रशासन पर पकड़ कमज़ोर है। इसके चलते जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि रेणूकाजी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू और नौहराधार में तहसील कार्यालय भी उनकी पिछली सरकार के कार्यकाल में ही खुले हैं, जबकि बीजेपी ने यहां जनता को केवल सपने ही दिखाए। वहीं, एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने पूर्व सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि इस इलाके की जनता आज भी वीरभद्र सिंह को ही अपना मुख्यमंत्री समझती है।