Follow Us:

पूर्व कांग्रेस विधायक कृष्णा मोहिनी का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

पी. चंद |

कांग्रेस में पूर्व विधायका मेजर कृष्ण मोहिनी का रविवार को चंडीगड़ में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को चंडीगड़ से सोलन लाया जाएगा। स्व. कृष्ण मोहिनी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। बीमारी से जूझते हुए पीजीआई चंडीगड़ में रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

विगत रहे की मेजर मोहिनी ने 3 बार एमएलए के चुनाव लड़े, जिसमे वो 2 बार एमएलए बनी और तीसरी बार डॉ राजीव बिंदल से हारी थीं। दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मेजर मोहिनी को अपनी बहन बनाया था। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक कर्नल धनी राम शेंडिल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शोक व्यक्त किया है । सोमवार दोपहर 2 बजे सोलन के चम्बाघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।