Follow Us:

आने वाला चुनाव युवाओं की लड़ाई है: रघुबीर सिंह बाली

डेस्क |

कांग्रेस ने नगरोटा बगवां से 'टी-शर्ट' कैंपेन की शुरुआत की। इस दौरान AICC सदस्य और प्रदेश महासचिव रघुबीर सिंह बाली ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी पवन काजल को सबसे ज्यादा लीड नगरोटा बगवां से मिले… ये सबकी जिम्मेदारी है।

रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि चुनाव में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। ये जो कैंपेन है… ये सोच युवा कांग्रेस नेता कृष्णा अल्वारू और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीएस बाली की है। ये लड़ाई भाजपा औऱ कांग्रेस की नहीं है… ये लड़ाई है नौजवानों की…।।  जिनके साथ धोखा हुआ है, जिन्हें छला गया है। युवाओं को रोज़गार का सपना दिखाया गया, अच्छे दिन का भ्रम फैलाया गया। लेकिन ये सब झूठ था, जुमला था।

बीजेपी ने स्मार्ट सिटी के नाम पर कांगड़ा और धर्मशाला को ठगा है। अग़र हिमाचल में कोई स्मार्ट सिटी या स्मार्ट गांव है तो वे सिर्फ नगरोटा बगवां है। स्मार्ट गांव या श़हर में जितनी सुविधाएं होनी चाहिए आज वो सब नगरोटा में है और ये पूर्व मंत्री जीएस बाली की देन है। जिन्होंने 25 सालों के दौरान नगरोटा की सूरत बदल दी। रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि हमें बीजेपी से ज़मीन पर लड़ाई लड़नी ही है लेकिन साथ ही साथ अब लड़ाई का तरीक़ा बदल गया है। हमें सोशल मीडिया पर भी बीजेपी से दो-दो हाथ करने हैं। तभी कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।