RS बाली का जनसंपर्क अभियान तेज, ‘हर घर में होगा कांग्रेस का झंडा बुलंद’

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और AICC के सदस्य रघुबीर सिंह बाली का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। बुधवार को वे नगरोटा बगवां के बड़ोह और सरोत्री पहुंचे और यहां उन्होंने हर घर तक कांग्रेस की आवाज बुलंद की। रघुबीर सिंह बाली ने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे क्षेत्र का दौरा किया और लोगों के साथ वार्तालाप किया।</p>

<p>इस दौरान उन्हें यहां कांग्रेस के पक्ष में फीडबैक भी मिला और उन्होंने चुनावों में जीत की बात भी कही। इस दौरान रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धरातल पर काम कर रही है और हिमाचल में कांग्रेस की जीत पक्की है। हमें हर घर तक कांग्रेस की आवाज़ पहुंचानी है और पार्टी को जीत दिलानी है। साथ ही आरएस बाली ने सादगी का परिचय भी दिया और किसी नेता की तरह नहीं… बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर कांगडी धाम का आनंद उठाया।</p>

<p>गौरतलब है कि जब से कांग्रेस ने हिमाचल में अपने प्रत्याशियों को ऐलान किया है तब से रघुबीर सिंह बाली लगातार कार्यकर्ताओं के साथ डटे हैं और घर-घर तक जाकर कांग्रेस की हवा बना रहे हैं। हालांकि, उनके पिता और पूर्व मंत्री जीएस बाली का स्वास्थ्य ठीक न चलते वे प्रचार में नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन चुनावों से पहले वे ज़रूर बड़ी जनसभाएं करने वाले हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

5 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

6 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

7 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

8 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

8 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

8 hours ago