Follow Us:

कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों को निर्देश जारी, बिना PCC चीफ की अनुमति के नहीं होगी नियुक्ति

पी. चंद |

अब प्रदेश कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों औऱ विभागों में नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष की बिना अनुमति के नहीं होंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने फ्रंटल संगठनों और विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं। किसी भी नियुक्ति का कोई भी प्रस्ताव अब PCC चीफ की संस्तुति से ही प्रेषित किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश मे पार्टी में अनुशासन पर जोर देते हुए देश के सभी प्रदेशाध्यक्षों को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया यह एक प्रभावी कदम है। कांग्रेस हाई कमान के नोटिस में आया है कि आमतौर पर फ्रंटल संगठन या इसके विभाग अपने स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर देते थे और इसकी सूचना कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करते हैं जो नियम के विपरीत है। अब पार्टी हाई कमान के आदेश के बाद पार्टी के किसी भी फ्रंटल संगठन या विभाग में कोई भी नियुक्ति बगैर प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी करेगी।