Follow Us:

कौल सिंह ने दिखाए बागी तेवर, वीरभद्र पर फोड़ा हार का ठीकरा

समाचार फर्स्ट |

विधानसभा चुनावों के बाद भी कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर देखने को मिल रही है। एक चैनल इंरव्यू में कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी हार का ठीकरा वीरभद्र सिंह पर फोड़ रहे हैं। दरंग से हार का सामना करने वाले पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने वीरभद्र के खिलाफ ये मोर्चा खोला है।

कौल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे हारने के पीछे वीरभद्र सिंह के आदमी का हाथ है, जो आजाद रूप से लड़ रहा था। लेकिन, वीरभद्र सिंह इस आजाद प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर सपोर्ट कर रहे थे। कौल सिंह ने कहा कि पूर्ण चंद ने खुद खुले मंच से ये ऐलान किया है। वीरभद्र सिंह का ऐसा करना एक कहावत को दर्शाता है 'घर का बेदी लंका ढाए'

गौरतलब है कि दरंग से कौल सिंह ठाकुर हार चुके हैं और बीजेपी प्रत्याशी जवाहर ठाकुर ने यहां से जीत हासिल किया है।