CLP की शिक्षा मंत्री को नस़ीहत, तनाव के बीच एकजुटता से करें काम

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को नसीहत ही है। अग्निहोत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के मामले में कांग्रेस की खिलाफत करने की मानसिकता से बाहर आकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश में एकजुटता रखने की भावना से काम करें। देश के मौजूदा हालात में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सर्वोच्च मानते हुए देश की सेनाओं एवं राष्ट्र के साथ खड़ी है।</p>

<p>कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी भारत की सेना और सरकार के साथ खड़ी है। बुद्धिजीवी संगोष्ठी में सुरेश भारद्वाज द्वारा जो कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला गया और यह दलील दी गई कि कांग्रेस पार्टी ने अपने समय में सेना के हाथ बांध रखे थे और उस समय सरकार एक परिवार के कहने पर चलती थी। यह बेहद अफसोसजनक बात है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सुरेश भारद्वाज को यह याद रखना चाहिए कि यह कांग्रेस का ही नेतृत्व था जिसकी राजनीतिक इच्छाशक्ति और कूटनीति के फलस्वरूप पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया और विश्व के मानचित्र में बांग्लादेश एक नया देश बना।</p>

<p>यह कांग्रेस का ही शासन था जब पाकिस्तान के 90 हजार सशस्त्र सैनिकों का आत्म सम्पर्ण करवाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में सीमायें हमेशा महफूज़ रही हैं और पूरे विश्व में हिन्दुस्तान का लोहा माना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है और संसदीय कार्य मंत्री को समझना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे महान नेताओं का बलिदान दिया है।</p>

<p>पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए तत्कालीन पंजाब के मुख्य मंत्री बेअंत सिंह ने शहादत दी। कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ती आई है और अब भी आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सरकार और सेना के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। हमले से पूरा देश आहत है और ऐसे वक्त में कांग्रेस पार्टी सेना और सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है और हमें हमारी सेनाओं पर नाज़ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago